Uknews-गिरफ्तारी पर रोक की मियाद खत्म होने से एक दिन पहले कोतवाली पहुंची ज्योति सिंह

खबर शेयर करें 👉

–सात करोड़ रुपये की रकम और संपत्ति हड़पने के मामले में है मुख्य आरोपी -बेटी के साथ पहुंचकर पुलिस को सौंपना चाहती थी अपना पक्ष

हल्द्वानी। करीब सात करोड़ रुपये की रकम और संपत्ति हड़पने के आरोपों से जुड़े हनीट्रैप प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद से लापता चल रही मुख्य आरोपी ज्योति सिंह मंगलवार को अचानक हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई। हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी पर रोक की मियाद खत्म होने से ठीक एक दिन पहले वह अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने का प्रयास किया। वह अपने पक्ष में तैयार एक पत्र विवेचना में शामिल कराना चाहती थी, लेकिन अधिकारियों ने पत्र लेने से इनकार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

दरअसल, शहर के बड़े कारोबारी सुभाष गुप्ता से कथित तौर पर करीब सात करोड़ रुपये की रकम और संपत्ति हड़पने के मामले में बीती 17 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें टनकपुर रोड निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद अली हुसैन, गौजाजाली उत्तर निवासी ज्योति सिंह पुत्री राजेश सिंह, हल्द्वानी निवासी कृष्णा कुमार, वीरक जी और सोमवती समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ज्योति सिंह और मोहम्मद मुश्ताक के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके अगले ही दिन ज्योति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया। उसे हाईकोर्ट से 25 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक का आदेश मिल गया था। इसके बाद से वह पुलिस की जांच के दायरे में थी।

मंगलवार को अचानक ज्योति अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और सीधे सीओ सिटी लव शर्मा से मिलने का प्रयास किया। वह अपने साथ एक पत्र भी लेकर आई थी, जिसे वह मामले की विवेचना में शामिल कराना चाहती थी। हालांकि, सीओ ने पत्र लेने से इनकार करते हुए उसे विवेचना अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

सीओ सिटी लव शर्मा ने बताया कि ज्योति उनसे मिलने आई थी। उसे अपना पक्ष रखने के लिए विवेचना अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119