उत्तराखंड…धर्म परिवर्तन के आरोप से रुद्रपुर में बवाल –चौकी पर जुटी भीड़, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की जांच

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने संबंधित युवक को रोक लिया और उसे आवास विकास पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद चौकी परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और अधिक गर्मा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिया भरोसा, बोले— समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक युवक लंबे समय से उसके संपर्क में था और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। युवती का कहना है कि युवक मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संपर्क करता था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक ने उसके फोन पर आपत्तिजनक तस्वीरें और संदेश भेजे तथा उन माध्यमों से उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...डायलिसिस करा रही बुजुर्ग महिला रहस्यमय ढंग से लापता -मंदिर जाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया तथा युवक को पूछताछ के लिए अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद युवती और युवक से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि युवती की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, चैट, संदेशों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रैपिडो पर चला परिवहन विभाग का डंडा -निजी बाइक से सवारी ढोने वाले छह वाहन सीज

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर एहतियातन नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119