उत्तराखंड…तालाब में मिला लापता युवक का शव –खटीमा में सनसनी, तीन दिन से घर से था गायब

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह खेतलसण्डा खाम गांव के तालाब किनारे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एक युवक ने शव की पहचान रोहन तिवारी (25) पुत्र राजेश तिवारी, निवासी सैनिक कॉलोनी, खेतलसण्डा खाम के रूप में की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

परिजनों के अनुसार रोहन 7 जुलाई की शाम घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

मृतक के बड़े भाई शिवा तिवारी ने बताया कि परिवार में चार भाई हैं—शिवा, किशन, रोहन और राहुल। सभी अविवाहित हैं। रोहन मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था, जबकि उनके पिता रामनगर की एक मैदा मिल में कार्यरत हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119