उत्तराखंड…करंट ने छीनी जिंदगी: फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान 28 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम के दौरान करंट लगने से 28 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (28) पुत्र राम सुरेश चौधरी, निवासी डबोली खुर्द, थाना लालगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल के रूप में हुई है।
एसओ अजय शाह ने बताया कि बुधवार को मेट्रो अस्पताल से एक व्यक्ति के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमित कुमार सिडकुल स्थित साइनोकेम कंपनी के प्लांट-1 में इंसुलेशन का कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
कंपनी के इंजीनियर अजीत ठाकुर घायल कर्मचारी को तत्काल मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजय शाह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान