उत्तराखंड…रफ्तार का कहर: पेड़ से भिड़ी कार के उड़ गए परखच्चे, काशीपुर के चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर के सीताबनी-पाटकोट मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि घायलों की पहचान अंकित रावत, अमन वर्मा, अमन कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। सभी युवक काशीपुर के निवासी हैं।

डॉ. हर्ष के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद अंकित रावत और अमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य दो घायलों का उपचार संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी और वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119