उत्तराखंड…नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी -मुंबई पुलिस ने देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 11 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/मुंबई। नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का मुंबई पुलिस ने देहरादून में भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

मानखुर्द पुलिस थाने के अनुसार, मुंबई की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनवरी-फरवरी के दौरान कुछ लोगों ने उसे एक निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने भर्ती प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर महिला से करीब 2.50 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही आरोपियों ने उसके फोन का जवाब दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...घरेलू कलेश से आहत युवती ने निगली सल्फास की गोलियां -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शिकायत के बाद मानखुर्द पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक खातों की पड़ताल की। जांच के दौरान ठगी का नेटवर्क उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पहुंचा। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने देहरादून में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...उपनल कर्मचारियों की बड़ी जीत : सरकार ने बदली कट-ऑफ डेट, अब हजारों को मिलेगा 'समान काम-समान वेतन'

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से नौ लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं --हल्द्वानी में सख्त हुआ नियम, बिना हेलमेट लौटाए जा रहे दोपहिया चालक

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बनाकर एयरलाइन समेत विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आशंका है कि इस गिरोह ने कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119