देवभूमि उद्यमिता योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार सृजन का अवसर

खबर शेयर करें 👉

-कोटाबाग महाविद्यालय में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित -विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का संदेश

कोटाबाग, नैनीताल। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत सोमवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजली पुनेरा, मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह मेहरा एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी एवं जनसूचनाधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने योजना के उद्देश्य एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को कुशल, योग्य एवं सफल नागरिक के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे आईटीबीपी जवान की पठानकोट ट्रेन हादसे में मौत

प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजली पुनेरा ने कहा कि 21वीं सदी में स्वदेशी, स्वरोजगार और उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी सेवाओं में अवसर सीमित होने की स्थिति में युवाओं के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में देवभूमि उद्यमिता योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रुद्रपुर में एक साथ तीन किशोरियां लापता -परिजनों में मचा हड़कंप

वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. सुनीता बिष्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में भी इस योजना से जुड़कर महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने अपने भविष्य के लिए सफलता के नए रास्ते तलाशे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह मेहरा ने प्रेरक उदाहरणों एवं अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना के क्रियान्वयन, इसकी उपयोगिता तथा उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण में इसकी संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में कुशल एवं योग्य बनाना उच्च शिक्षा विभाग और सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि योजना के माध्यम से उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण -महानिदेशक ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आलोक पांडे, डॉ. निशा नारंग, डॉ. संत कुमार, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रखर बिष्ट, डॉ. तनुजा, श्रीमती कमला, श्री गोधन सिंह एवं श्री सुंदर कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में कला एवं विज्ञान संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119