uttarakhand-झाड़ियों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव -रामनगर में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पीरुमदारा क्षेत्र के ग्राम बसई के समीप गुरुवार देर शाम झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पीरुमदारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान 28 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई।

पीरुमदारा चौकी प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट के अनुसार, आसिफ मूल रूप से हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में रामनगर क्षेत्र में रहकर ब्लॉक बनाने के काम में मजदूरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो लेखपाल निलंबित -सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

बताया गया कि गुरुवार देर शाम ग्राम बसई के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा होने की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

इसके बाद शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. तौहिद के मुताबिक युवक की अस्पताल पहुंचने से काफी पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119