उत्तराखंड…26 लाख खर्च के बाद भी मांगे 20 लाख और विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता संगीता कुमारी उर्फ रिंकी के अनुसार, उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को काशीपुर के महुआखेड़ागंज के बघेलेवाला निवासी योगेश कुमार उर्फ संजू के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने करीब 26 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर और अन्य परिजनों ने 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था और एक बार उसकी पिटाई में उसका दांत भी टूट गया। पीड़िता का कहना है कि उसे मायके वालों और रिश्तेदारों से मिलने तक नहीं दिया गया तथा कई बार घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने ससुर पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

विवाहिता ने बताया कि उसकी एक पुत्री है, जिसके भरण-पोषण और इलाज का खर्च भी ससुराल पक्ष नहीं उठा रहा है। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन से स्वयं और अपनी पुत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर में लीसा दोहन का मामला गरमाया -500 चीड़ के पेड़ों पर अवैध दोहन का आरोप

पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119