उत्तराखंड…खुले बिजली के तार ने ली चालक की जान, करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामपुर के मसवासी निवासी हरिश चंद ने शिकायत में बताया कि उनका पुत्र सर्वेश कुमार (32) काशीपुर के पट्टी कलां स्थित हरी स्टोन क्रेशर में चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर-6 के पास एक ढाबे के समीप लगे नल से जुड़ी टिल्लू मोटर के खुले बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सर्वेश को तत्काल सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

मृतक के पिता ने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119