उत्तराखंड…सड़क दुर्घटना अपडेट: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा -चार युवकों की मौत, स्कॉर्पियो सवार हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के तीनपानी–गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के पहिये तक निकल गए। तीन युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने उपचार के दौरान आईसीयू में दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर स्कूटी के पास चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। उनकी पहचान राहुल राजपूत (17) पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम (25) पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव, अंशु आर्य (20) पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव तथा आदित्य टम्टा (18) निवासी गोरापड़ाव के रूप में हुई।

चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात करीब एक बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पहिये तक निकल गए।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। चार युवकों की एक साथ मौत से गोरापड़ाव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119