विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा 1.3 किमी मोटर मार्ग -सूखी नदी पर बनेगा 125 मीटर लंबा काजवे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग से देवलामल्ला तक मोटर मार्ग निर्माण और सूखी नदी पर काजवे बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 3 करोड़ 87 लाख 18 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

परियोजना के तहत 1.300 किलोमीटर मोटर मार्ग और सूखी नदी पर 125 मीटर लंबे काजवे का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि वन विभाग को 1 करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया जाना है। इस संबंध में उन्होंने विभागाध्यक्ष (एचओडी) राजेश शर्मा से फोन पर वार्ता कर आवश्यक बजट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बजट के अभाव में निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार ने मां और दो बेटियों को कुचला -मां-बेटी की मौत, दूसरी बेटी बाल-बाल बची

मोटर मार्ग के निर्माण से विजयपुर-पहाड़पानी और देवलामल्ला क्षेत्र के ग्रामीणों को पैदल आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही दैनिक आवाजाही के अलावा स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में भी ग्रामीणों को सुविधा मिल सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी -विजिटर वीजा को एडिट कर भेजा विदेश

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग नैनीताल के अधिशासी अभियंता रतनेश सक्सेना, सहायक अभियंता मनोज पांडे, एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्य, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119