उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार ने मां और दो बेटियों को कुचला -मां-बेटी की मौत, दूसरी बेटी बाल-बाल बची

खबर शेयर करें 👉

किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के समीप शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ई-रिक्शा का इंतजार कर रही मां और उसकी दोनों बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जंगल में हाथी का हमला -महिला को पटक-पटककर मार डाला

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर, गोठा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी शनिवार को अपनी छह वर्षीय बेटी अंशिका और नौ वर्षीय बेटी राधिका के साथ पंडरी स्थित विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े होकर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कूड़ा बीनने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं? -हाईकोर्ट ने शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मीनू देवी और उनकी छोटी बेटी अंशिका गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि बड़ी बेटी राधिका छिटककर दूर जा गिरी। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मीनू देवी और अंशिका को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा 1.3 किमी मोटर मार्ग -सूखी नदी पर बनेगा 125 मीटर लंबा काजवे

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119