UK-रामनगर के पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी -82 घरों पर चलेगा बुलडोजर, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही प्रतिबंधित
रामनगर। ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रस्तावित कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे से कार्रवाई शुरू करने की तैयारी के तहत प्रशासन ने बड़े स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की है।
अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर 30 से अधिक जेसीबी और कई पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। इन मशीनों की मदद से चिह्नित निर्माणों को हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-इंस्टाग्राम पर विदेशी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाते हैं साइबर ठग -गिफ्ट-पार्सल के नाम पर लाखों की ठगी
UK…कूड़ा बीनने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं? -हाईकोर्ट ने शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब