uttarakhand-बाघ के हमले में मारे गए युवक की हुई शिनाख्त -नेपाल निवासी गोपिन दमाई था मृतक

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सुरई वन रेंज में दो दिन पूर्व बाघ के हमले में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त नेपाल निवासी गोपिन दमाई (30) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो प्रकाशित होने के बाद परिजनों ने खटीमा पहुंचकर शव की पहचान की। रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सुरई वन रेंज में बाघ ने एक युवक पर हमला कर दिया था। बाघ युवक को जंगल के अंदर करीब 400 मीटर तक घसीट ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और क्षत-विक्षत अवस्था में युवक का शव बरामद किया। हालांकि, उस समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और मृतक का फोटो प्रसारित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एटीएम में मदद के बहाने युवती का कार्ड बदला -खाते से उड़ाए 1.15 लाख रुपये

सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद मृतक के छोटे भाई नेपाल निवासी राजकुमार ने उसकी पहचान की। रविवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचा। राजकुमार ने बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई गोपिन दमाई (30) पुत्र जीत दमाई था। वह भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड संख्या-13, कंचनपुर, थाना झुलंगीपुल चांदनी, जिला कंचनपुर (नेपाल) का निवासी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी आरटीओ चालान का मैसेज खोलते ही हैक हुआ मोबाइल -खाते से 1.70 लाख रुपये पार

राजकुमार के अनुसार, गोपिन पिछले 15 दिनों से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने नेपाल पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गोपिन हैदराबाद के एक होटल में काम करता था, लेकिन काफी समय से घर पर ही रह रहा था। तीन माह पूर्व उसके पिता की नदी में डूबने से मौत हो गई थी, जबकि मां का निधन पहले ही हो चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सुरई वन रेंज में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, शव की शिनाख्त नहीं

गोपिन छह भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाइयों के नाम राजकुमार, विशाल, आकाश, राजन और करन हैं, जबकि बहन का नाम मनीषा है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119