उत्तराखंड : ऑनलाइन मकान खरीदने के नाम पर 40 लाख की ठगी -पिता-पुत्र को बनाया बंधक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऑनलाइन साइट के जरिये मकान खरीदने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम मांगने पर पिता-पुत्र को कई घंटे तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने प्रेमनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-51, गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी हरवीर सिंह अहलावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक मई को 99 एकड़ वेबसाइट के माध्यम से पौंधा निवासी विधान चौधरी से मौजा पौंधा में 150 वर्गमीटर में बने मकान को खरीदने के संबंध में बातचीत हुई थी। इसके बाद 24 मई को विधान चौधरी, उसके पिता विपिन कुमार और सोमय ने मकान दिखाया और 1.18 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सुरई वन रेंज में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, शव की शिनाख्त नहीं

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 24 मई से सात जुलाई के बीच नकद, यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से विपिन कुमार आदि को 15 लाख रुपये दिए। इसके अलावा मकान के कानूनी मालिक अजमेर निवासी युवराज सिंह और शर्ती सिंह के संयुक्त बैंक खाते में 25 लाख रुपये जमा कराए। इस तरह आरोपियों को कुल 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी पहनना होगा हेलमेट -23 नवंबर से होगी कार्रवाई

आरोप है कि नौ जुलाई को आरोपियों ने हरवीर सिंह को अपने कार्यालय बुलाया और 23 लाख रुपये अतिरिक्त नकद देने की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने हरवीर सिंह और उनके पिता शमशेर सिंह को कई घंटे तक कार्यालय में बंधक बनाकर रखा और धमकियां दीं। इसके बाद मकान की रजिस्ट्री कराने में भी लगातार टालमटोल की जाने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू में दो दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश

पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि शनिवार को केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119