उत्तराखंड : पीरूमदारा में रफ्तार का कहर -लोहे के पोल से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रिफर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-309 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। काशीपुर की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जा टकराई। भीषण टक्कर में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सुरई वन रेंज में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, शव की शिनाख्त नहीं

जानकारी के अनुसार, रविवार को स्कूटी संख्या UK04A H3501 पर सवार होकर दो युवक काशीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीरूमदारा क्षेत्र में अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी पहनना होगा हेलमेट -23 नवंबर से होगी कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।

सूचना मिलते ही पीरूमदारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए दोनों को हायर सेंटर रिफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119