उत्तराखंड…ओलों ने उजाड़ी किसानों की उम्मीदें -ओखलकांडा में टमाटर-सिमला मिर्च समेत सब्जी की फसल तबाह
ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों में सोमवार शाम हुई भारी ओलावृष्टि ने काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक गिरे ओलों से टमाटर, सिमला मिर्च, बीन, लौकी, ककड़ी और कद्दू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में सब्जियों की बेलें और पौधे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बर्गली ने बताया कि ओखलकांडा मल्ला क्षेत्र में देर शाम हुई तेज ओलावृष्टि से किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई। इससे काश्तकारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के अंतिम चरण में थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों ने कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण