उत्तराखंड…डायलिसिस करा रही बुजुर्ग महिला रहस्यमय ढंग से लापता -मंदिर जाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं
हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र से 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के डायलिसिस का उपचार चल रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिमालय कॉलोनी, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी हिमांशु ने काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता गोविन्दी देवी (64 वर्ष) 25 जून को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
हिमांशु ने बताया कि उनकी मां का डायलिसिस चल रहा है। 26 जून को मोबाइल फोन पर उनसे आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
काठगोदाम पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ हरिद्वार समेत संभावित स्थानों पर महिला की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिजन किसी भी व्यक्ति से उनकी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
