उत्तराखंड…सुहाग के 7वें दिन उजड़ा संसार : दुल्हन की मेहंदी भी नहीं उतरी -इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत से पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज/शक्तिफार्म। शक्तिफार्म क्षेत्र के पहाड़ी बसगर गांव में शुक्रवार सुबह हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जिस घर में महज एक सप्ताह पहले शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, उसी घर में शुक्रवार को मातम छा गया। विवाह के केवल सात दिन बाद ही 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार ही नहीं, पूरा गांव गहरे सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश क्वाराली (37) पुत्र स्वर्गीय जीवन सिंह शुक्रवार सुबह रोज की तरह सितारगंज स्थित सिडकुल की फैक्ट्री में ड्यूटी पर जाने वाले थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो मुकेश बिस्तर पर अचेत पड़े थे। उन्हें जगाने की हर कोशिश नाकाम रही। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

बताया गया कि मुकेश का विवाह 25 जून को रामनगर निवासी रुचि (36) के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से हुआ था। शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि यह दुखद हादसा हो गया। जिस दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था, उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रुचि की दर्दभरी चीखें सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

मुकेश परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में वृद्ध मां और दो बहनें हैं। पिता के बाद अब इकलौते बेटे की असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मां का विलाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल देख गांव के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। कुछ दिन पहले जिस आंगन में शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस घटना को परिवार पर टूटा सबसे बड़ा दुख बता रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण इसे बेहद दुखद और रहस्यमय घटना मान रहे हैं। सात दिन पहले जिस घर में नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी, आज वहीं एक जीवन का अंत हो गया और खुशियों से भरा आंगन पलभर में मातम में बदल गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119