uttarakhand-शराब के नशे में वाहन चलाने पर काठगोदाम पुलिस की सख्ती, तीन चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए।
प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर तीन वाहन चालकों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में रामगोपाल निवासी पतौन मिश्र, हरदोई, उत्तर प्रदेश, को कार के साथ, उत्कर्ष बिष्ट निवासी ग्राम गाजा, ज्योलीकोट, को स्कूटी और कमल सिंह जंतवाल निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी, टेड़ी पुलिया काठगोदाम, को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। आरोपितों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और योगेश कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बुजुर्ग माता-पिता के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला –जरूरत पड़े तो बच्चों को संपत्ति से किया जा सकता है बेदखल