Uttarakhand-122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव -विसरा सुरक्षित

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। गुरुवार को चंबल पुल के पास अटल पार्क के गेट के सामने टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 121.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अमित आर्य (24) पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बागजाला गौलापार, थाना काठगोदाम के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद

आरोपी के खिलाफ कोतवाली मुखानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रोहित कुमार तथा एसओजी के कांस्टेबल भानु प्रताप और भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119