uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार सुबह छानी निवासी एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले तेंदुए ने स्कूटी से घर लौट रहे एक ग्रामीण का करीब 50 मीटर तक पीछा किया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, छानी निवासी दीवान सिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे शक्तेश्वर मंदिर स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। पंचायत घर के समीप झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और पीठ पर चोटें आईं। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल दीवान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

स्कूटी सवार का भी किया पीछा

इससे एक दिन पहले छानी निवासी धन सिंह स्कूटी से बाड़ेछीना से अपने घर लौट रहे थे। गंगनाथ मंदिर के समीप अचानक तेंदुआ उनके पीछे दौड़ पड़ा और करीब 50 मीटर तक उनका पीछा करता रहा। धन सिंह ने किसी तरह वहां से सुरक्षित निकलकर अपनी जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश सिंह बिष्ट ने वन विभाग से तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों पर पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण सुबह और शाम घर से निकलना जोखिम भरा हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो तेंदुए के हमले से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119