उत्तराखंड…प्रेम विवाह बना खूनी विवाद! पत्नी को लेने पहुंचे युवक पर धारदार हथियार से हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने

खबर शेयर करें 👉

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ पारिवारिक विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया। पत्नी को वापस घर लाने ससुराल पहुंचे युवक पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर सौंपी है।

बाजपुर के गांव हजीरा निवासी मलकीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव बन्नाखेड़ा निवासी सहजप्रीत कौर से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 17 मई को उसकी पत्नी दवा लेने के बहाने काशीपुर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन बाद में अपने मायके पहुंच गई। जब उसने मोबाइल पर पत्नी से बात की तो उसने वापस आने से साफ इनकार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

पीड़ित युवक का आरोप है कि 20 मई को ससुराल पक्ष की ओर से बुलावा आने पर वह बन्नाखेड़ा स्थित ससुराल पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद उसने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। युवक का यह भी आरोप है कि हमलावर उसकी बाइक अपने साथ ले गए। मलकीत सिंह ने कहा कि प्रेम विवाह के कारण ससुराल पक्ष उससे रंजिश रखता है और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

उधर, सहजप्रीत कौर ने भी पुलिस चौकी में तहरीर देकर पति और उसके परिजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119