उत्तराखंड : बेटे की आवाज सुनकर घबराई मां, साइबर ठगों ने 1.15 लाख रुपये ठगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–बेटे को पुलिस कस्टडी में बताकर मांगे थे 1.75 लाख रुपये, आवाज सुनाकर एक-दो घंटे में अलग-अलग किस्तों में कराई रकम जमा

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने बेटे को पुलिस कस्टडी में होने का झांसा देकर एक महिला से 1.15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने फोन पर महिला को बेटे जैसी आवाज सुनाई, जिससे वह घबरा गई और उसे बचाने के लिए रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर ठगों के बताए बैंक खातों में जमा करा दिए। बाद में बेटे से संपर्क करने पर महिला को ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 22 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला -दो घंटे की तलाश के बाद जंगल में मिला शव

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र के आजाद नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि क्या उनका बेटा मध्य प्रदेश में पढ़ाई करता है। महिला के हां कहने पर कॉल करने वाले ने बताया कि उनका बेटा उनकी कस्टडी में है और उसने कोई अपराध किया है। उसे छुड़ाने के लिए 1.75 लाख रुपये की जरूरत बताई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला - तीन दिसंबर तक चलेगा मेला, देशभर के स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को मिलेगा उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन का मौका

महिला ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो ठगों ने उन्हें फोन नहीं काटने और दूसरे नंबर से रुपये का इंतजाम करने को कहा। इसी दौरान ठगों ने बेटे से बात कराने के नाम पर महिला को एक आवाज सुनाई। आवाज बेटे जैसी होने के कारण महिला घबरा गई और उसे लगा कि उसका बेटा वास्तव में मुसीबत में है।

बेटे को बचाने की चिंता में महिला ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए और ठगों के बताए बैंक खातों में एक-दो घंटे के भीतर अलग-अलग किस्तों में कुल 1.15 लाख रुपये जमा करा दिए। रकम भेजने के बाद जब महिला ने बेटे के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि बेटा सुरक्षित है और वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119