उत्तराखंड : 22 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला -दो घंटे की तलाश के बाद जंगल में मिला शव

खबर शेयर करें 👉

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो वन गुज्जर खत्ते में शुक्रवार को बाघ के हमले में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी मां और चचेरे भाई के साथ घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जंगल में तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, दिलशाद पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा (22 वर्ष), निवासी फाटो वन गुज्जर खत्ता, ढेला, रामनगर शुक्रवार को अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान फाटो गुज्जर खत्ते में कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास अचानक बाघ ने दिलशाद पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चंपावत में दो दर्दनाक हादसे : युवती की संदिग्ध मौत -खाई में गिरने से महिला ने गंवाई जान

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल के भीतर से दिलशाद का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला - तीन दिसंबर तक चलेगा मेला, देशभर के स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को मिलेगा उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शन का मौका

मृतक के मामा मोहम्मद याकूब ने बताया कि दिलशाद अपनी मां और चचेरे भाई के साथ घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान सफारी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सड़क की ओर से अचानक बाघ आया और उस पर हमला कर उसे जंगल में घसीट ले गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ।

वहीं, फाटो रेंज अधिकारी कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 की है। एक वन गुज्जर परिवार जंगल में अपने मवेशियों को चराने गया था। इसी दौरान बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में चेन झपटमार गिरोह सक्रिय -युवक के साथ युवती ने भी दिया वारदात को अंजाम

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।

बाघ के हमले की इस घटना ने एक बार फिर जंगलों में रहने वाले वन गुज्जर परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल के बीच बसे इन परिवारों को मवेशियों के चराने और रोजमर्रा के कामों के लिए लगातार वन्यजीवों के खतरे का सामना करना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119