उत्तराखंड : रुद्रपुर में चेन झपटमार गिरोह सक्रिय -युवक के साथ युवती ने भी दिया वारदात को अंजाम

खबर शेयर करें 👉

–बाइक सवार युवक और युवती ने महिला के कान से झपटा सोने का कुंडल -पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुद्रपुर। रुद्रपुर में चेन झपटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। अब तक बाइक सवार युवकों द्वारा इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब युवतियां भी इन घटनाओं में शामिल नजर आ रही हैं। ताजा मामले में बाइक सवार एक युवक और युवती ने दिनदहाड़े एक महिला के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुकान के लिए निकला व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -घर पर छोड़ गया चाबियां

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 22 ट्रांजिट कैंप निवासी उर्मिला राय पत्नी रमेश चंद्र राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते पांच नवंबर को दोपहर के समय वह दुर्गा मंदिर के पास केशव मेडिकल स्टोर के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक संख्या यूके 06 बीएम 3933 पर सवार एक युवक और पीछे बैठी युवती तेजी से उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक सवारों ने उनके कान से सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मकान में लगी आग, मां और दो मासूम बेटियों की झुलसकर मौत

अचानक हुई इस वारदात से महिला दहशत में आ गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक के पंजीकरण नंबर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119