उत्तराखंड…सिर्फ गाड़ी हटाने को कहा, दबंगों ने बरसाईं रॉडें… शादी वाले घर में बिछ गई लाश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंग पड़ोसियों ने विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉडों से हमला बोल दिया, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका महुआखेड़ागंज के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी अनीस अहमद के परिवार में आगामी 9 जून को दो भतीजियों की शादी होनी है। शादी के लिए खरीदा गया सामान घर में उतारने के दौरान दरवाजे के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो बाधा बन गई। परिवार के मुखिया अफजल अहमद (70) ने पड़ोसी से गाड़ी हटाने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बात पर विवाद भड़क उठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

आरोप है कि गाड़ी मालिक और उसके परिजनों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की। मामला शांत होने के बजाय देर रात करीब 11:30 बजे और भड़क गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉडों से लैस होकर अफजल अहमद के परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अफजल अहमद के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पुत्र कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और पत्नी मसीतन भी बुरी तरह जख्मी हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अफजल अहमद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले हायर सेंटर और फिर मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से ऋषिकेश ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते पर निकलने से पहले ही एम्बुलेंस में उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119