आसमानी आफत ने उजाड़ा गरीब का आशियाना : बिजली गिरते ही धधकी गौशाला, जिंदा जली बछिया

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ में मौसम का कहर एक बार फिर एक गरीब परिवार पर भारी पड़ गया। तहसील चम्पावत के गढ़कोट पट्टी क्षेत्र स्थित डाबरी तोक में विगत दिवस आकाशीय बिजली ने एक पशुपालक की वर्षों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। तेज गर्जना के बीच गिरी बिजली से गौशाला में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बछिया जिंदा जल गई, जबकि ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर एक दुधारू गाय को आग की लपटों से सुरक्षित बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

जानकारी के अनुसार चम्पावत के ग्राम गढ़कोट निवासी डूंगर देव पुत्र सीताराम की गौशाला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही छत पर रखा सूखा घास-फूस धधक उठा और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गौशाला में बंधी बछिया को बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूरी गौशाला जलकर खाक हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। तहसीलदार बृजमोहन आर्या सहित विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर शासन से अनुमन्य राहत और मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम की इस मार ने एक बार फिर पहाड़ के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जहां एक बिजली की चमक ने गरीब पशुपालक की आजीविका पर गहरा आघात पहुंचाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119