उत्तराखंड…फौजियों की पत्नियों और पहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश -पहाड़ी आर्मी ने कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन का आरोप है कि “Diksha Pandey” नाम की सोशल मीडिया आईडी समेत अन्य महिला द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में पहाड़ की महिलाओं को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है तथा सैनिकों और उनकी पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि वीडियो में प्रयुक्त कथन “पति है फौज में, बीवी घर बैठी है मौज में, पड़ोसी भी है मौज में” सीधे तौर पर सैनिकों की पत्नियों के चरित्र पर सवाल खड़ा करता है, जो न केवल वीर नारियों का अपमान है बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाला है।


संगठन का कहना है कि देश की सेवा में लगे सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति इस प्रकार की टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। साथ ही पहाड़ की महिलाओं को “गंवार” कहकर संबोधित करना भी अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने संबंधित महिलाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सैनिकों, वीर नारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि सैनिक प्रदेश उत्तराखंड में इस प्रकार का कृत्य किसी भी कीमत पर माफी योग्य नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस दौरान पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना तथा मोहन सिंह बोरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119