उत्तराखंड…जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

जानकारी के अनुसार, सुभाषनगर बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी हेमा देवी (35) पत्नी राकेश आर्या ने बीती 9 जुलाई को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात हेमा देवी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119