हल्द्वानी जेल में भी स्थापित होगा उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उपकारागार में बंदियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। अन्य जेलों में सफलतापूर्वक संचालित शिक्षा कार्यक्रमों के बाद अब उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का अध्ययन केंद्र हल्द्वानी जेल में भी स्थापित किया जाएगा। डिप्टी जेलर नीलम धामी ने बताया कि इस संबंध में मई 2025 में पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब विश्वविद्यालय और जेल प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। फिलहाल जेल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के माध्यम से लगभग 30 बंदी विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश को स्टडी मटेरियल भी प्राप्त हो चुका है। अब जुलाई सत्र के तहत नई प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जिसमें 30 से 40 बंदियों ने पढ़ाई में रुचि दिखाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

जेल प्रशासन इन इच्छुक बंदियों के परिवारों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाने की प्रक्रिया में जुटा है ताकि उन्हें प्रवेश दिलाया जा सके और अधिक से अधिक बंदियों को शिक्षा का लाभ मिल सके। बता दे कि हल्द्वानी उपकारागार में पहले से ही प्लंबिंग, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग, कारपेंट्री, म्यूजिक, आर्ट और बेकरी जैसे कई व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जेल प्रशासन का मानना है कि शिक्षा और कौशल विकास से न केवल बंदियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि समाज में पुनर्वास के अवसर भी मजबूत होंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119