मंदिर-आश्रम की जमीन पर धोखाधड़ी का आरोप -कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मंदिर और आश्रम की संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बरेली निवासी एक महिला ने साध्वी के नाम से अलग पहचान बनाकर महंत से मंदिर एवं आश्रम की भूमि की वसीयत अपने नाम करा ली। इसके बाद कथित तौर पर अलग-अलग पहचान और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर इसी जमीन का दाननामा दूसरे व्यक्तियों के पक्ष में निष्पादित कर दिया। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नितेश हत्याकांड: शव रखकर परिजनों का हंगामा -बुलडोजर चलने के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी

पंचमुखी हनुमान मंदिर योग विश्राम, खटीमा निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सुभाषनी शर्मा पुत्री स्वर्गीय ऋषिकेश शर्मा ने साध्वी रामदासी के नाम से पहचान बनाकर महंत गुरु राम किशोर दास जी महाराज से मंदिर एवं आश्रम की भूमि की वसीयत अपने नाम करा ली।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने सुभाषनी शर्मा और साध्वी रामदासी के नाम से अलग-अलग पहचान एवं पैन कार्डों का कथित इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, 14 मई 2019 को मंदिर एवं आश्रम की भूमि का दाननामा ऋषिकेश निवासी कुछ व्यक्तियों के पक्ष में निष्पादित कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि धार्मिक आस्था से जुड़ी मंदिर और आश्रम की संपत्ति को कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से अपने नाम दर्ज कराने के बाद दूसरों के पक्ष में दान कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुभाषनी शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420(बी), 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब जांच में ही स्पष्ट होगा कि मंदिर एवं आश्रम की भूमि की वसीयत और दाननामा किन परिस्थितियों में कराया गया और इसमें कथित रूप से किन लोगों की भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119