उत्तराखंड…एक पेड़ मां के नाम’ से हरियाली का संकल्प -नैनीताल की सभी 52 एमपैक्स बनीं ई-पैक्स

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एमपैक्स कुंवरपुर, गौलापार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

इस अवसर पर सहकारिता विभाग ने बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि एमपैक्स पूर्वी रामनगर के सफलतापूर्वक ई-पैक्स में परिवर्तित होने के बाद अब जनपद नैनीताल की सभी 52 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (एमपैक्स) पूरी तरह ई-पैक्स बन चुकी हैं। अधिकारियों ने इसे सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे किसानों को अधिक पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

कार्यक्रम में एमपैक्स कुंवरपुर की अध्यक्ष ममता रैकुनी, नैनीताल जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह रैकुनी, उपाध्यक्ष दीवान सम्मल, जगदीश नौला, जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल, नैनीताल जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आरएस रैना, अपर जिला सहकारी अधिकारी कृष्ण सिंह रौंकली, विनोद चौधरी, सहायक विकास अधिकारी रूचि शुक्ला, अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक भट्ट, समिति के सचिव जगदीश नगरकोटी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सहकारिता को और सशक्त बनाने तथा किसानों तक आधुनिक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119