भीमताल में ग्राफिक एरा का बड़ा शैक्षणिक विस्तार -सीएम धामी ने किया नए एकेडमिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम और ‘कौशल ज्योति योजना’ का शुभारंभ
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने नए एकेडमिक ब्लॉक, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और ‘ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष ने ‘ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना’ की शुरुआत की। योजना के तहत वार्षिक चार लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट का एक वर्षीय डिप्लोमा निःशुल्क कराया जाएगा। साथ ही प्रति माह पांच हजार रुपये का स्टाइपेंड और 60 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री का पारंपरिक पहाड़ी टोपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री , विधायक तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रो. कमल घनशाला ने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल आधारित शिक्षा, स्थानीय रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान एक हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करा चुका है और भीमताल में 100 बेड का अस्पताल स्थापित करने की योजना भी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-152 प्राप्त करने वाली कर्णिका नेगी सहित विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पैकेज हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ग्राफिक एरा ने पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और “संकल्प से सिद्धि” के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
समारोह के अंत में मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने और राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर केक काटकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार