उत्तराखंड…मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने मृतक व्यक्ति का फर्जी प्रतिरूपण कर उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए जमीन हड़पने की साजिश के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र वीरेंद्र, निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार, गाजियाबाद ने कनखल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, निवासी आशुतोष विहार, जगजीतपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

आरोप है कि आरोपियों ने मृतक विनोद कुमार का प्रतिरूपण करते हुए उसे जीवित बताया और उसकी जमीन से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल किया गया और जमीन पर कब्जा करने के साथ उसे हड़पने का प्रयास किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मृतक विनोद कुमार को जीवित दर्शाकर जमीन हड़पने की साजिश की पुष्टि हुई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त को आरोपी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119