उत्तराखंड…तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म –विवाह से मुकरा तो आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे शादी का वादा कर विश्वास में लिया और करीब तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने विवाह करने से साफ इन्कार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीपल चौक से नहर पटरी होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में बहादराबाद के केदारपुरम क्षेत्र में रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119