उत्तराखंड- रुद्रपुर नेस्ले कंपनी का 11 लाख का माल लेकर ट्रक फरार – मचा हड़कंप
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र से नेस्ले कंपनी का लाखों रुपये का माल लेकर रवाना हुआ ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। मामले में कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज ने थाना पंतनगर में तहरीर देकर चालक और ब्रोकर पर माल गबन करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र के.एल. शाह निवासी ग्राम अमरपुर जाफरपुर, रुद्रपुर एक डिलीवरी कंपनी में सुरक्षा इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि माल परिवहन के लिए ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 9168 को ब्रोकर संजय कुमार निवासी होली चौक, आवास विकास रुद्रपुर के माध्यम से हायर किया गया था।
बताया गया कि 9 अप्रैल 2026 को उक्त ट्रक में नेस्ले कंपनी सिडकुल रुद्रपुर से करीब 11 लाख 81 हजार 911 रुपये मूल्य का माल लोड कर असम के गुवाहाटी स्थित ब्रह्मपुत्र इंडस्ट्रियल पार्क भेजा गया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
कंपनी की ओर से चालक नूहरा के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन लगातार बंद मिला। इसके बाद कंपनी को माल गबन किए जाने की आशंका हुई।
प्रार्थी के अनुसार मामले की सूचना 13 अप्रैल को ही पुलिस चौकी सिडकुल में दे दी गई थी, लेकिन अब तक वाहन और माल का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
कंपनी ने चालक और ब्रोकर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए माल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा