उत्तराखंड-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : 20 मीटर खाई में गिरी कार, तीन साल की मासूम की मौत
बागेश्वर के निलेश्वर मंदिर क्षेत्र के पास गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार ध्यांगड़-आरे बाईपास रोड पर भगवती मंदिर के समीप कार संख्या यूके 05-3762 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 30 वर्षीय संदीप, उनके भाई 28 वर्षीय राहुल कुमार और तीन वर्षीय पुत्री पूजा सवार थे। बताया जा रहा है कि संदीप कपकोट वन विभाग में वन आरक्षी के पद पर तैनात हैं।
हादसे में मासूम पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप और राहुल का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि घायल मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर जिले के माजियाखेत क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा