ऑपरेशन प्रहार का वार : -45 लीटर कच्ची शराब संग तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 मई 2026 को छापेमारी कर कुलदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम पक्की खमरिया, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से काले रंग की रबर ट्यूब में भरी 45 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119