उत्तराखंड…सात महीने पहले पिल्ले ने काटा, अब किशोर की रेबीज से मौत -गांव में दहशत, छह और लोगों पर मंडरा रहा खतरा

खबर शेयर करें 👉

धारचूला के जुम्मा गांव में रेबीज से 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद दहशत फैल गई है। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है, क्योंकि जिस कुत्ते के पिल्ले ने किशोर को काटा था, उसने गांव के छह अन्य लोगों को भी घायल किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

रविवार को जुम्मा गांव निवासी नंदन सिंह ने बताया कि मृतक मोहित धामी को सात माह पहले कुत्ते के पिल्ले ने काटा था। उसी पिल्ले ने गांव के छह अन्य लोगों को भी घायल किया, लेकिन उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया। अब मोहित में तीन-चार दिन पहले रेबीज के लक्षण दिखाई देने और उसकी मौत होने के बाद अन्य घायलों की चिंता बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

ग्रामीणों का कहना है कि धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित जुम्मा के तोक बुंगा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद सीमित हैं। समय पर इलाज और जागरूकता के अभाव में लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल मेडिकल कैंप लगाने, सभी घायलों की जांच कराने और एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119