UK…जागेश्वर में फर्जी वीआईपी बनकर घूमना पड़ा महंगा -लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी पर पुलिस का शिकंजा
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी वीआईपी बनने की कोशिश एक वाहन चालक को भारी पड़ गई। अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर क्षेत्र में जल्दी प्रवेश पाने पहुंचे चालक पर दन्या पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर ही वाहन से बत्ती हटवाई और चालक का चालान काटते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की चेतावनी दी।
पर्यटन सीजन के चलते जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक यूपी नंबर की कार को रोका, जिस पर अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगी हुई थी।
जांच में खुलासा हुआ कि चालक मंदिर क्षेत्र में वीआईपी एंट्री जैसा प्रभाव दिखाकर जल्दी प्रवेश हासिल करना चाहता था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान किया और अवैध बत्ती हटवा दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि काली फिल्म, फर्जी लाल-नीली बत्ती, रेट्रो साइलेंसर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल