कुमाऊं मीडिया सेंटर शिलान्यास में जुटे सत्ता के दिग्गज -धामी सरकार ने मीडिया को दिया हाईटेक तोहफा
हल्द्वानी। कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश सरकार, भाजपा संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया जगत की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक सरिता आर्या, उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, दीपक मेहरा और दिनेश मानसेरा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, उपनिदेशक सूचना बद्रीचंद्र, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम, व्यवस्था अधिकारी रामपाल तथा उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के महाप्रबंधक कुमाऊं अनूप कुमार पाण्डे, परियोजना प्रबंधक एसपी बड़ौनी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कुमाऊं मीडिया सेंटर पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराएगा और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल