उत्तराखंड…15 अगस्त तक गैस कनेक्शन की पूरी कराएं ई-केवाईसी- नहीं तो हो सकती है परेशानी
अल्मोड़ा। जिले में लंबित एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी पूरी कराने को लेकर पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी पूरी करा लें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद ई-केवाईसी लंबित रहने पर उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को भी इससे असुविधा हो सकती है।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार उपभोक्ता इंडियन वन ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा गैस वितरण कर्मचारी के माध्यम से अथवा संबंधित गैस एजेंसी और वितरक के कार्यालय में जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।
उन्होंने सभी लंबित उपभोक्ताओं से समय सीमा का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत