utrarakhand-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
देहरादून। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे।
योजना का उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसका लाभ प्रदेश के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा।
योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं, रक्षा सेवाओं की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे, कर्मचारी चयन आयोग समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा कैट, मैट, गेट, नेट और एसएसआईआर नेट जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
गैरसैंण में कैबिनेट में हुआ था मंथन
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में योजना को लेकर विचार-विमर्श किया गया था। अब सरकार इसे जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गई है। योजना शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी विशेषज्ञ शिक्षकों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत