उत्तराखंड…छत से गिरने के चार दिन बाद जिंदगी की जंग हारे तारा सिंह —एसटीएच में तोड़ा दम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पिथौरागढ़ निवासी एक अधेड़ की घर की छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार ऐंचोली, पिथौरागढ़ निवासी 58 वर्षीय तारा सिंह पुत्र गोपाल सिंह चार-पांच दिन पहले अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) लेकर आए, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखं... स्वनिधि मेले में स्ट्रीट वेंडरों को मिली योजनाओं की सौगात :मेयर बोले—हर पात्र तक पहुंचे लाभ

मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119