उत्तराखंड…श्रावणी मेले को लेकर अल्मोड़ा प्रशासन अलर्ट –जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में इस वर्ष श्रावणी मेला 16 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष श्रावणी मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस बार इससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आपदा में मौत पर अब 8 लाख का मुआवजा -किसानों और पशुपालकों को भी मिलेगी बढ़ी हुई राहत

डीएम ने परिवहन, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, पार्किंग का प्रभावी प्रबंधन हो तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम केवल आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय लोगों की आजीविका का भी महत्वपूर्ण आधार है। श्रावणी मेले का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन जिले की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-विकासखंड कार्यालयों में सीडीओ का छापा -15 कर्मचारी मिले नदारद, भीमताल में तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी जैंती/भनोली सौम्या गर्ब्याल, तहसीलदार एवं जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योति धपवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जागेश्वर क्षेत्र के हितधारक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119