उत्तराखंड…प्रेम विवाह बना प्रताड़ना का जाल! दहेज के लिए 20 लाख और कार की मांग -विवाहिता ने पति-ससुराल पर दर्ज कराया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में डाकपत्थर क्षेत्र में काम के दौरान उसकी पहचान लोकिन्द्र जिनाटा से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि जनवरी 2026 में लोकिन्द्र उसे बहाने से दिल्ली और गुरुग्राम ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में परिस्थितियों और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने गुरुग्राम स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दवा लेकर घर पहुंची किशोरी अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद देहरादून पहुंचने पर पति के परिवार ने अंतरजातीय विवाह का विरोध शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर 15 से 20 लाख रुपये नकद और एक कार दहेज में लाने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यहां खूनी रात का खौफनाक कांड : 16 साल के किशोर ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे को उतारा मौत के घाट

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति के परिजन और रिश्तेदार लगातार उस पर पति को छोड़ने अथवा मायके से बड़ी रकम लाने का दबाव बनाते रहे। वहीं पति पर करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल हैक कर उड़ाए 25 लाख -STF ने बंगाल से दबोचे साइबर ठगी गैंग के दो मददगार

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119