उत्तराखंड…टायर फटा, ट्रक में जा घुसी कार… किच्छा के टूर एंड ट्रेवल कारोबारी की दर्दनाक मौत
किच्छा। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी की मौत हो गई। रुद्रपुर से घर लौट रहे कारोबारी की कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहित शर्मा (35) पुत्र केशव शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-2, आजाद नगर, किच्छा के रूप में हुई है। मोहित किच्छा में टूर एंड ट्रेवल का व्यवसाय संचालित करते थे। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप अचानक कार का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल मोहित शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहित शर्मा अपने मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मौत की खबर से किच्छा में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल और उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे। अपने पीछे वह पत्नी नैना शर्मा, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
हादसे की सूचना पर बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा कार का अगला टायर फटने के कारण हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तराखंड…हरिद्वार में मौत का तांडव : रोडवेज बस-पिकअप की भीषण भिड़ंत -तीन की मौत, पांच जिंदगी की जंग लड़ रहे
राम मंदिर दान विवाद : आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी -चोरी की रकम और आभूषणों की तलाश में जुटी पुलिस