उत्तराखंड…हरिद्वार में मौत का तांडव : रोडवेज बस-पिकअप की भीषण भिड़ंत -तीन की मौत, पांच जिंदगी की जंग लड़ रहे

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि दो लोग वाहन से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...शेरू सुसाइड केस में बड़ा मोड़ : पत्नी समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा -अवैध संबंधों के आरोप भी बने जांच का हिस्सा

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2 फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह दोनों वाहनों की तेज रफ्तार मानी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार' का एक और बड़ा वार : फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर पिस्टल रखने वाला गिरफ्तार -गिरफ्तारियों की संख्या 11 पहुंची

हादसे में नजीबाबाद के बढ़ापुर निवासी 18 वर्षीय अहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फहीम (35) की भी जान चली गई। एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं सोहने लाल (25) निवासी रीठ मानसिंह, हरदोई, शराफत (42), उनकी पत्नी शबाना (35), अनु (18) निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद तथा समीम (42) निवासी बिजनौर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बाजपुर में रहस्यमय मौत : घर में मृत मिला फल विक्रेता -99 वर्षीय पिता थे मौजूद, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर से हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119